द.पू.रेलवे की नई समय-सारणी में प्रमुख परिवर्तन

द.पू.रेलवे की नई समय-सारणी जो पहली जुलाई 2007 से जारी होगी, में, एक जोड़ी नई
गाड़ी चलाने, गाड़ी सेवाओं का विस्तार, गाड़ी की संख्या में वृद्धि, वर्तमान में चल
रही गाड़ियों के चलने के दिनों मं परिवर्तन, अतिरिक्त ठहराव, वर्तमान में चलने वाली
गाड़ियों के समय-परिवर्तन आदि प्रमुख बातें शामिल की जाएगी । इसके अतिरिक्त पहली
जुलाई 2007 से 72 मेल/एक्सप्रेस तथा पैसेंजर गाड़ियों की गति 5 मिनट से 65 मिनट तक
बढ़ाई जाएगी इसके परिणाम स्वरुप 1 जुलाई 2007 से हावड़ा तथा द.पू. रेलवे के विभिन्न
स्टेशनों पर मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के आगमन/प्रस्थान समय में परिवर्तन होगा ।
नई गाड़ी : रांची तथा भुवनेश्वर (सं 2831/2832) के बीच में एक जोड़ी सुपर फास्ट
एक्सप्रेस गाड़ी "गरीब रथ" सप्ताह में तीन दिन चलेगी । गाड़ी चलने की तारीख बाद में
अधिसूचित की जाएगी ।
सेवाओं में विस्तार : I) 474/473 आद्रा-बिष्णुपुर-मेमू सेवाएं पहली जुलाई 2007 से
गड़बेता तक/से चलेगी ।
II) 5 ए पी 6 ए पी - पहली जुलाई 2007 से आसनसोल-पुरुलिया मेमू पैसेंजर बराभूम तक
बढ़ाई जाएगी ।
गति में वृद्धि - 2835/2836 हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन के बदले दो
दिन चलेगी । गाड़ी की अतिरिक्त वृद्धि चलने के कार्यान्वयन की तारीख बाद में
अधिसूचित की जाएगी । गाड़ी चलने की अतिरिक्त वृद्धि के कार्यान्वयन की तारीख बाद
में अधिसूचित की जाएगी ।
गाड़ी चलने के दिनों में परिवर्तन : सितंबर 2007 से 8609 रांची - एल टी टी (मुम्बई)
एक्सप्रेस रांची से सोमवार के बदले बुधवार को तथा 8610 एल टी टी रांची एक्सप्रेस
वृहस्पतिवार के बदले शनिवार को चलेगी ।
अतिरिक्त ठहराव : i) सात डाउन मेल/एक्सप्रेस गाड़ियां जैसे कि 2842 चेन्नई-हावड़ा
कोरोमंडल एक्सप्रेस, 2864-यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस-2859 गीतांजली एक्सप्रेस, 2833
अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, 2151 एल टी टी-हावड़ा समरसता एक्सप्रेस, 2848
वास्को-हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस तथा 2869 मुंबई सी एस टी हावड़ा एक्सप्रेस हावड़ा
पहुंचने से पहले 2 मिनट के लिए सांतरागाछी में रुकेगी ताकि हावड़ा में यात्रियों की
भीड़ कम हो सके ।
ii) पहली जुलाई 2007 से 2891/2892 भुवनेश्वर-बारीपदा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस सोरो,
ठाकुरटोला, जुगपुरा, जोगल तथा कृष्णचंद्रपुर में रुकेगी ।
iii) दिनांक : 01.07.2007 से 215/216 खड़गपुर-बालासोर पैसेंजर नकुरसेनी, अंगुआ
पीएच, लखननाथ रोड, राजघाट पैसेंजर हाल्ट, नोआगांव, मयूरभंज रोड तथा हल्दीपदा स्टेशन
पर रुकेगी ।
पहली जुलाई 2007 से इन प्रमुख परिवर्तनों के फलस्वरुप हावड़ा तथा शालिमार से कई
मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के आगमन तथा प्रस्थान समय में परिवर्तन होंगे ।
यात्री सेवा समिति द्वारा द.पू.रेलवे का दौरा

श्री परमेश्वरी प्रसाद निराला, यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष के साथ मो. निहाल
फखरुद्दीन, श्रीमती आबो देवी, श्री रामाशीष यादव और श्री रघुनाथ गुप्ता द.पू.रेलवे
के दौरे पर उपस्थित थे तथा उन्होंने श्री विजय कुमार रैना, महाप्रबंधक, द.पू.रेलवे
एवं अन्य विभागाध्यक्षों के साथ 26 जून 2007 को एक बैठक की ।
समिति ने यात्री सुविधाओं, विशेष रुप से खानपान विक्रय स्टॉलों को लगाने, बुक
स्टॉल, स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, यात्रियों को आई आर सी टी सी द्वारा दी जाने
वाली सेवाएं पर्यटन सूचना केन्द्र आदि पर विशेष रुप से चर्चा की । सभी स्टेशन पर
पीने के पानी की व्यवस्था तथा गाड़ी में यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के
संबंध में समिति ने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए । समिति के अध्यक्ष ने गाड़ी में साफ
सुथरा तथा सस्ता डिब्बाबंद खाद्य सामग्री यात्रियों को उपलब्ध करवाने पर विशेष बल
दिया । समिति ने द.पू.रेलवे द्वारा प्रदत्त सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया ।
- 19
श्री वी.के.रैना, महाप्रबंधक ने कहा कि द.पू.रेलवे सभी स्टशनों में पूर्णरुप से
सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है । यह निर्णय लिया गया है कि 23/24 डिब्बों की
गाड़ियों को खड़ी करने के लिए प्लेट फार्म का विस्तार किया जाएगा । 9 से 12 कोचों
की ई एम यू गाड़ियों को खड़ी करने के लिए उपनगरीय प्लेटफॉर्मों का विस्तार करने की
तथा गाड़ियों की गति बढ़ाने की योजना तैयार की गई है ।
माननीय सांसदों के साथ महाप्रबंधक का मिलना

माननीय सांसदगण, जिनका चुनाव क्षेत्र द.पू.रेलवे के क्षेत्राधिकार में पड़ता है
उनके साथ दिनांक 27.06.07 को एक बैठक की गई । बैठक प्रारंभ होने से पहले स्वर्गीय
श्री सुनील महतो जिनकी हत्या हो गई है, के लिए एक मिनट का मौन रखा गया है । विविध
चालू परियोजनाओं जैसे गाड़ी परिचालन, यात्री सुविधाएं, यात्रियों की संरक्षा एवं
सुरक्षा, रेलवे क्षेत्र पर अतिक्रमण आदि संबंधी रेलवे के कार्यों के विविध पहलूओं
पर चर्चा किया गया । रेलवे के समग्र विकास से संबंधी सुझावों पर विचार किया गया ।
संसद के माननीय सदस्यों, श्री बासुदेव आचार्य, श्री अजय मारु, श्री अबनी राय, श्री
बगुन संब्रुई, श्री देवदास आप्टे, श्री हन्नान मोल्ला, श्री मोइनुल हसन, श्री
प्रबोध पांडा, श्री आर के नायक, डा. रामेश्वर उरांव, श्री रुपचंद मुर्मू, श्री
स्वदेश चक्रवर्ती, श्रीमती सुशीला करकेट्टा, श्री सी.एस.दुबे, श्री प्रशांत प्रधान,
श्री खबीरुद्दीन अहमद ने चर्चा में भाग लिया तथा अपने अमूल्य सुझाव दिए ।
इससे पूर्व श्री वी.के.रैना, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे ने संसद सदस्यों का
स्वागत करते समय दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट
कार्य निष्पादनों संबंधी सूचना दी तथा माननीय सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनके
द्वारा दिए महत्वपूर्ण सुझावों तथा मार्गदर्शनों को पूरा महत्व दिया जाएगा ।
द.पू.रेलवे द्वारा भाड़ा उपभोक्ता विचार-विमर्श मेला का आयोजन ।

5 जुलाई 2007 को दक्षिण पूर्व रेलवे के संरक्षण में एक माल - भाड़ा उपभोक्ता विचार
विमर्श का आयोजन किया गया । इस सम्मेलन में मुख्यत: दावो, धनवापसी, ई-पेमेंट तथा
उपभोक्ताओं को रेकों की आपूर्ति पर चर्चा की गई ।
श्री वी.के.रैना, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस सत्र की अध्यक्षता की तथा
श्री एस.एस.गुरु, मुख्य परिचालन प्रबंधक, श्री पी.एस.राय, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक
तथा श्री एल सी मजुमदार, वित्त सलाहकार तथा मुख्य लेखा अधिकारी इस रेलवे की ओर से
उपभोक्ता विचार विमर्श सत्र में भाग लिया । इस बातचीत सत्र में पूरे भारत से कुल 68
महत्वपूर्ण भाड़ा उपभोक्ताओं ने भाग लिया तथा अपनी समस्याओं का सौहार्दपूर्ण समाधान
प्राप्त करने के लिए विविध प्रश्न उठाया । उपभोक्ता जैसे सेल, हिंडालको, ओ सी एल,
टाटा स्पांज ऑयरन, टाटा मेटालिक्स, बी एस एल, भारतीय खाद्य निगम, हिन्दुस्तान आयरन
लिमिटेड, ऊषा मार्टिन, रश्मि सीमेंट आदि ने इस सत्र में भाग लिया ।
श्री बी.के.रैना, महाप्रबंधक ने माल-भाड़ा उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि
उपभोक्ताओं की शिकायतों को शीघ्र दूर करने के लिए द.पू.रेलवे द्वारा सभी तरह के
प्रयास किए जाएंगे ।
द.पू.रेलवे के नए उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/उपभोक्ता परामर्श

श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव ने उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, उपभोक्ता परामर्श, दक्षिण
पूर्व रेलवे का कार्यभार संभाल लिया है । वह द.पू.रेलवे के सभी उपभोक्ताओं की
देखरेख करेंगी तथा उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए परामर्श देंगी । वह समाचार-माध्यम
से भी बातचीत करेंगी । उन्हें सभी क्षेत्र में वृहत् अनुभव प्राप्त है तथा वह
उपभोक्ताओं तथा समाचार-माध्यम को बड़ी सहायता प्रदान कर सकती हैं ।
- 20
इससे पहले श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, खड़गपुर मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
थी । इनके मार्गदर्शन में खड़गपुर मंडल ने "व्यापार एवं यात्री सेवाएं शील्ड
2006-07" प्राप्त किया था । वर्ष 2005-06 में खड़गपुर मंडल में कार्य निष्पादन को
उन्नत बनाने के लिए उन्हें रेलवे बोर्ड पुरस्कार मिला था ।
वर्ष 1991 में श्रीमती श्रीवास्तव ने भारतीय रेलवे यातायात सेवा में ज्वाइन किया था
। वह इलाहाबाद विश्व विद्यालय की स्नातकोत्तर हैं ।
रेलवे में वह विविध चुनौतीपूर्ण पदों, जैसे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आद्रा, उप
मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/एफ.एस/कोलकाता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, खड़गपुर,
वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, खड़गपुर के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं ।
दक्षिण पूर्व रेलवे अपराध और चोरी पर नियंत्रण करने के लिए प्रतिबद्ध है

श्री वी.के.रैना, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे ने पश्चिम बंगाल, झारखण्ड तथा
उड़ीसा सरकार के रेलवे पुलिस के वरिष्ठ उच्च अधिकारियों के साथ द.पू.रे. के
मुख्यालय, गार्डनरीच में 20 अगस्त को एक बैठक बुलाया था । इस बैठक में स्टेशन /उसके
समीपवर्ती क्षेत्रों में होनेवाली अन्य अपराधों के साथ-साथ यात्रियों के सामानों की
चोरी, चलती गाड़ी में नशाखोरी, हॉकरों से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई ।
श्री वी.के.रैना, महाप्रबंधक, द.पू.रेलवे द्वारा यह निर्णय लिया गया कि द.पू.रेलवे
के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर दैनिक रुप से स्टेशन प्रबंधक, कार्य प्रभारी (OC) आर पी
एफ एवं कार्य प्रभारी (OC)/जी आर पी की समन्वय बैठक होगी । आगे उन्होंने यह निर्णय
भी लिया कि स्काउट एवं गाइड की मदद से रेलवे अधिकारियों द्वारा खड़गपुर एवं टाटानगर
स्टेशनों पर नशाखोरी के विरुद्ध एक अभियान चलाया जाए जिससे यात्रियों में जागरुकता
फैलेगी । लोकल ट्रेन में महिला डिब्बे में पुरुष यात्रियों के चढ़ने तथा छेड़छाड़
आदि जैसे अन्य अपराधों पर भी नियंत्रण करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई ।
अंतर रेलवे ब्रिज प्रतियोगिता में द.पू.रेलवे का चैम्पियन बनना
श्री वी.के.रैना, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे के नेतृत्व में 30 वीं अखिल
भारतीय ब्रिज चैम्पियन शीप में द.पू.रेलवे विजयी घोषित हुआ । यह प्रतियोगिता
पटियाला में 12 से 16 सितंबर तक आयोजित की गई थी ।
दक्षिण पूर्व रेलवे, मेट्रो रेलवे, पूर्व रेलवे तथा उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे ने इस
टीम चैम्पियनशीप की सुपर लीग में प्रवेश पाया था । दक्षिण पूर्व रेलवे ने 67
विक्टरी प्वाईंट्स से यह प्रतियोगिता जीता । मेट्रो रेलवे ने द्वितीय स्थान प्राप्त
किया । इस टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रीय रेलों के 10 टीमों ने भाग लिया था ।
श्री वी.के.रैना, महाप्रबंधक, द.पू.रेलवे के नेतृत्व में द.पू.रेलवे की विजेता टीम
ने भाग लिया या, श्री मानस मुखर्जी, असीम मुखर्जी, सुबीर मजुमदार, प्रणब राय,
हसीबुल हसन एवं संदीप दत्ता ने प्रतिनिधित्व किया था ।
गैरट स्टीम लोकोमोटिव का द.पू.रेलवे द्वारा "हैरिटेज रन" का आयोजन

नई पीढ़ी को पुराने दिनों की भाप ईंजन की याद दिलाने के लिए द.पू.रेलवे द्वारा 18
सितंबर को खड़गपुर-हिजली-खड़गपुर के बीच पुराना भाप ईंजन चलाया गया । इस अवसर पर
म्यांमार के महा सलाहकार तथा बांग्लादेश के उप मुख्य उच्च आयुक्त अपने वरिष्ठ
अधिकारियों समेत उपस्थित थे । इस अवसर पर कलाईकुंडा के एयर फोर्स के अधिकारीगण भी
उपस्थित थे । 235 टन वजन वाला बैयर गैरट भाप ईंजन बंगाल-नागपुर रेलवे में 1927 के
आसपास चलना शुरु हुआ था तथा 1970 में कठिन यात्रा कार्य से मुक्त कर दिया गया था ।
यह गैरट 1970 से खड़गपुर कारखाना में खड़ा था ।
- 21
इस इंजन को 2006 में पुनर्जीवित किया गया तथा पहली बार 17 नवंबर को शालिमार मेचेदा
के बीच में चलाया गया । तब से यह द.पू.रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में तीन-चार बार
चलाया जा चुका है ।
श्री वी.के.रैना, महाप्रबन्धक, द.पू.रेलवे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस यात्रा के
मेजवान थे । खड़गपुर तथा हिजली की जनता ने बड़े उत्साह से इस यात्रा का स्वागत किया
। द.पू.रेलवे ने जनता के लिए कुछ और छोटी-छोटी यात्राओं के लिए योजना बनाई जा रही
है ।
रेलवे बोर्ड द्वारा द.पू.रेलवे के कार्य निष्पादन की समीक्षा

श्री के.सी.जेना, अध्यक्ष तथा भारत सरकार के पदेन प्रधान सचिव के नेतृत्व में रेलवे
बोर्ड के सदस्यों द्वारा 25 सितंबर 2007 को द.पू.रेलवे के मुख्यालय गार्डनरीच का
निरीक्षण किया गया ।
इस निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष जो रेलवे बोर्ड के साथ श्री आर.के.राव, सदस्य
यांत्रिक, श्री वी.एन.माथुर, सदस्य यातायात श्रीमती सुधा चौबे, वित्त आयुक्त तथा
रेलवे बोर्ड के अन्य अतिरिक्त सदस्यों के साथ में श्री वी.के.रैना, महाप्रबंधक,
दक्षिण पूर्व रेलवे तथा अन्य प्रधान अधिकारियों, सहित मंडल रेलवे प्रबंधकों के साथ,
दक्षिण पूर्व रेलवे के समग्र कार्य संचालन पर महत्वपूर्ण चर्चा की एवं कार्य
निष्पादन की समीक्षा की ।
श्री वी.के.रैना, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा
सभी स्टेशनों के उन्नत करने के लिए समस्त विकास पर द.पू.रेलवे के द्वारा किए
प्रयासों पर प्रकाश डाला । परियोजनाओं के पूरा करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई
तथा परियोजनाओं के पूरा करने के निर्धारित लक्ष्य की तिथि की भी समीक्षा की गई ।
दक्षिण पूर्व रेलवे पर चलने वाले विभिन्न परियोजनाओं आदि पर किए गए महत्वपूर्ण
प्रगति सहित दक्षिण पूर्व रेलवे की उपलब्धियों एवं विकास पर महाप्रबंधक द्वारा एक
प्रस्तुतीकरण दिया गया ।
अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे की समग्र कार्य निष्पादन पर प्रसन्नता
व्यक्त की । रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे की आय में भरपूर अंशदान करने हेतु दक्षिण
पूर्व रेलवे के प्रयासों को सराहा तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उत्कृष्ट
निष्पादन जारी रखेंगे ।
दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा भाड़ा यातायात में अब तक का उत्कृष्ट कार्य निष्पादन
इस वित्तीय वर्ष (2007-08) के प्रथमार्ध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने अब तक के भाड़ा
आय में सर्वोत्कृष्ट वृद्धि किया है । 2474 करोड़ आय रजिस्टर्ड हुई जो पिछले वर्ष
से 08.3% ज्यादा है । यह वृद्धि सभी सेक्टर में समग्र रुप में हुई है तथा कुल 52.23
मिलियन टन लोडिंग में से (15.91 मिलियन टन)सामान्य पण्य माल की अतिरिक्त लोडिंग
लक्ष्य रख कर समग्र वृद्धि की गई है ।
साथ ही 13.50 मिलियन टन स्टील प्लांट के कच्चे माल, 09.10 मिलियन टन कोयला, 05.54
मिलियन टन निर्यात अयस्क, 04.29 मिलियन टन स्टील प्लांट से तैयार उत्पाद, 02.89
मिलियन टन सीमेंट तथा 0.71 मिलियन टन पी ओ एल आदि द.पू.रेलवे द्वारा लोडिंग की गई ।
बिना किसी अतिरिक्त साधन के पिछले वर्ष की तुलना में 190.00 करोड़ की अतिरिक्त आय
दक्षिण पूर्व रेलवे को हुआ ।
- 22
खड़गपुर में डी आर यू सी सी बैठक आयोजित
श्री रंजन तिवारी, मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे, खड़गपुर की अध्यक्षता में
मंडल रेलवे उपयोगकर्त्ता समिति की 91 वीं बैठक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, खड़गपुर
में 11 अक्टूबर 2007 को हुई । इस बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, ट्रेड एवं
बिजनेस, सरकारी अधिकारी तथा पैसेंजय एसोसिएशन ने भाग लिया । रेलवे के कार्य प्रणाली
से संबंधित विभिन्न पहलूओं पर जैसे गाड़ी परिचालन, यात्री सुविधाएं तथा गाड़ी की
ठहराव यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा, रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई तथा खड़गपुर
मंडल के परिसरों आदि पर चर्चा की गई । रेलवे के कार्य प्रणाली में समग्र रुप से
सुधार हेतु विभिन्न सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा की गई ।
श्री तिवारी, समिति के अध्यक्ष ने सदस्यों का स्वागत करते समय खड़गपुर मंडल द्वारा
विभिन्न क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों संबंधी सूचनाएं दी । मंडल रेल प्रबंधक ने
घोषणा की कि अप्रैल से सितंबर 2007 के दौरान खड़गपुर मंडल में 66 मिलियन प्रारम्भिक
यात्रियों को यात्रा सेवाएं प्रदान किया तथा 314.2 करोड़ का अर्जन किया हुआ जो कि
पिछले वर्ष इसी अवधि की आय से 11.9% अधिक है । श्री तिवारी ने यह भी कहा कि खड़गपुर
मंडल अप्रैल से सितंबर 2007 के दौरान 5.5 मिलियन टन किराया राजस्व आय किया जिससे
रु.234.2 करोड़ की आय हुई जो पिछले वर्ष इसी अवधि की आय से 8.1% अधिक है । खड़गपुर
मंडल द्वारा रेलवे उपयोगकर्त्ता को दिए गए सेवाओं यात्री सुविधाओं पर प्रकाश डालते
हुए श्री तिवारी ने कहा कि खड़गपुर मंडल में 28 स्थान पर यात्रियों की सुविधा के
लिए यूटीएस चालू किए गए हैं । श्री तिवारी ने कहा अभी केवल कंटाई रोड पर पी आर एस
सह यूटीएस सुविधा उपलब्ध है पर इसे बालिचक,सोरो,बस्ता,रुप्सा,दांतान एवं चाकोलिया
छ: और स्टेशनों पर वर्तमान वर्ष में चालू किया जाएगा । वर्तमान में खड़गपुर मंडल
में तीन राष्ट्रीकृत बैंकों के एटीएम महत्वपूर्ण स्टेशन पर कार्य कर रहे हैं । इस
वर्ष स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आठ और एटीएम काउंटर चालू किये जाएंगे ।
श्री एल.सी.माझी, श्री टी.पी.चक्रवर्ती, श्री हिमांशु दास, श्री पी.एस.बोस, श्री
पी.के.करन, श्री बी. मंडल, श्री आर.के.चक्रवर्ती, श्री चंद्रमोहन मिश्रा आदि समिति
सदस्यों ने सभा को संबोधित किया और अपने-अपने विचार व्यक्त किए । श्री एम.एस.पाल,
वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक और समिति सचिव सहित अन्य वरिष्ठ मंडल अधिकारी और
एसआरपी/हावड़ा तथा खड़गपुर भी बैठक में उपस्थित थे । श्री सी.एस.झा, अपर मंडल रेल
प्रबंधक ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।
द पू रे के सवारी यातायात में रिकार्ड वृद्धि
दक्षिण पूर्व रेलवे ने चालू वित्त वर्ष (2007-08) के पहले छह महीने (अर्थात् अप्रैल
से सितंबर) के दौरान 92 मिलियन यात्रियों की ढुलाई की है जिससे 352 करोड़ रु. का
राजस्व अर्जन हुआ है । पिछले वर्ष के मुकाबले सवारी अर्जन में 12.5% की वृद्धि हुई
है । 92 मिलियन यात्रियों में से 49 मिलियन गैर उपनगरीय और 43 मिलियन उपनगरीय
यात्री थे ।
उपर्युक्त अवधि के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के पूरे नेटवर्क पर टिकट जाँच का काम
भी गहनतापूर्वक किया गया । कुल 77338 यात्रियों पर बिना टिकट या अनुपयुक्त टिकट के
लिए जुर्माना लगाया गया और बुक न किए गए सामान के 377468 मामले पाए गए । इस अवधि के
दौरान रेलवे को बिना टिकट यात्रियों से 2.7 करोड़ रु. और बुक न किए गए सामान से 1.7
करोड़ रु. का अर्जन हुआ ।
रेल मंत्रालय
माल लदान :
द.पू.रेलवे 2007-08 के प्रथमार्द्ध में 52.5 मिलियन टन का लदान करते हुए 11.4% की
वृद्धि दर्ज करके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहा है । मालभाड़ा से 2475 करोड़
रु. की प्राप्ति हुई जिसमें पिछले वर्ष के मुकाबले 8.3% की वृद्धि हुई है ।
- 23
दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर एटीएम
द.पू.रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर एटीएम चालू करने के
कार्य में तेजी लाई है । हाल ही में, दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची स्टेशन पर कैनरा
बैंक का एटीएम संस्थापित किया गया । इसके अलावा, द.पू.रेलवे के रांची मंडल के रांची
और मुरी स्टेशनों पर भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पहले से कार्य कर रहे हैं ।
चक्रधरपुर मंडल के चक्रधरपुर और टाटानगर तथा आद्रा मंडल के पुरुलिया, बांकुड़ा,
विष्णुपुर और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पहले ही
संस्थापित किए जा चुके हैं । खड़गपुर मंडल में खड़गपुर, मिदनापुर और मेचेदा
स्टेशनों पर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम कार्य कर रहे हैं । इसके अलावा शीघ्र ही
द.पू.रेलवे के बड़े स्टेशनों पर एसबीआई, इंडियन बैंक, सिंडीकेट बैंक और यूको बैंक
के एटीएम भी खोले जाएंगे ।
इसके साथ द.पू.रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर 41 एटीएमों के संस्थापन की मंजूरी मिल
गई है जिसके लिए कार्यस्थल चयन का कार्य पूरा हो गया है । निकट भविष्य में एन
एटीएमों से नकदी के अलावा गाड़ी टिकट भी प्राप्त किए जा सकेंगे ।
द पू रे की प्रगति पर संसदीय राजभाषा समिति की समीक्षा

संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति के सदस्यों ने 1 नवंबर 2007 को द.पू.रेलवे
के महाप्रबंधक और अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की ।
माननीय सांसद और उप समिति के उपाध्यक्ष प्रो. रामदेव भंडारी, माननीय सांसद और उप
समिति के संयोजक डा. लक्ष्मी नारायण पांडेय तथा अन्य साथी सदस्यों ने राजकीय
प्रयोजन के लिए हिंदी भाषा के प्रयोग से संबंधित प्रगति का जायजा लेने के लिए
द.पू.रेलवे का निरीक्षण किया और उसके कार्य निष्पादन की समीक्षा की । द.पू.रेलवे के
विभिन्न क्षेत्रों और इसके कार्यकरण में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने से संबंधित
कार्य-निष्पादन का मूल्यांकन करते समय समिति ने कतिपय बहुमूल्य सुझाव और दिशा
निर्देश दिए ।
इस बैठक में अन्य सांसदों, यथा डा. प्रसन्न कुमार पाटसाणी, श्री कुंवर सर्वराज
सिंह, श्री लक्ष्मीनारायण पांडेय और रावुला चंद्रशेखर रेड्डी ने भी भाग लिया ।
सबसे पहले श्री एन.के.गोयल, महाप्रबंधक, द.पू.रेलवे ने सरकारी काम काज में हिंदी के
प्रयोग में हुई प्रगति तथा इसके प्रयोग को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में
समिति के सदस्यों को अवगत कराया । श्री एन.एस. कस्तूरीरंगन, अपर महाप्रबंधक और
द.पू.रेलवे के अन्य प्रमुख अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे ।
इस अवसर पर द.पू.रेलवे द्वारा हिंदी में प्रकाशित विभिन्न पुस्तकों की प्रदर्शनी भी
लगाई गई । इस प्रदर्शनी में हिंदी में प्रकाशित पुस्तकें, ब्रोचर, नक्शे, पोस्टर,
समय-सारणी आदि प्रदर्शित की गईं ।
फाइलों में हिंदी में नोटिंग, तकनीकी कार्यों आदि में हिंदी का प्रयोग भी प्रदर्शित
किया गया ।
द.पू.रे. ने सतर्कता के प्रति जागरुकता सप्ताह मनाया

द.पू.रेलवे के मुख्यालय और मंडल कार्यालयों में 12 से 16 नवंबर, 2007 तक सतर्कता के
प्रति जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है ।
- 24
श्री एन.एस. कस्तूरीरंगन, अपर महाप्रबंधक, द.पू.रेलवे ने दपूरे मुख्यालय के सभी
अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता की शपथ दिलाई । द.पू.रे. के अधिकारियों ने
अपने क्रियाकलापों के हर क्षेत्र में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता लाने के लिए सचेष्ट
रहने तथा जीवन के हर क्षेत्र से भ्रष्टाचार का उन्मूलन करते हुए संगठन की समृद्धि
और प्रतिष्ठा के लिए सतर्क होकर कार्य करने का वचन दिया । सभी रेल कर्मियों ने अपना
कर्त्तव्य सचेत होकर करने तथा बिना भव्य और पक्षपात के कार्य करने का वचन दिया ।
द पू रे के पार्सल अर्जन में रिकार्ड वृद्धि
द.पू.रेलवे ने 2006-07 (अप्रैल से अक्टूबर) में लगभग 16 मिलियन टन के मुकाबले
2007-08 (अप्रैल से अक्टूबर) में लगभग 26 मिलियन टन पार्सल का वहन किया है जिससे
62.5% की वृद्धि हुई है । यह अर्जन 2006-07 (अप्रैल से अक्टूबर) में 29.5 करोड़ के
मुकाबले 2007-08 (अप्रैल - अक्टूबर) में लगभग 47.8 करोड़ रु. रहा है जिससे 62% की
वृद्धि हुई है ।
द.पू.रेलवे वी पी यू, एस एल आर और गार्ड की लॉबी में लीज सेवा भी चला रही है ।
फिलहाल, 30 गाड़ियों में 4 टन के 58 एस एल आर पट्टे पर दिए गए हैं । इसी प्रकार से
इस रेलवे की 11 गाड़ियों में 11 सहायक गार्ड की लॉबियां और 12 गाड़ियों में 21
वीपीयू पट्टे पर दिए गए हैं । एस एल आर, वीपीयू और गार्ड लॉबी को पट्टे पर देने से
टनभार में 76% और अर्जन में 68% की भारी वृद्धि हुई है ।
द.पू.रेलवे मुख्यत: मालवाही रेलवे रही है जो कोचिंग गाड़ियों से अर्जन बढ़ाने पर
जोर दे रही है । इस रेलवे ने मौजूदा ग्राहकों के साथ लगातार बैठक करके, बाजार
सर्वेक्षण करवाकर तथा पार्सल वैन, एस एल आर और गार्ड की लॉबी को पट्टे पर देकर,
पार्सल लदान को बढ़ाने के बहुत प्रयास किए हैं ।
द.पू.रेलवे में मालभाड़ा परिचालन का कंप्यूटरीकरण
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 8.11.07 को चक्रधरपुर मंडल के जोडा इस्ट में कंप्यूटरीकृत
रेलवे रसीद तैयार करने का काम शुरु किया । जोड़ा इस्ट मालभाड़ा साइडिंग है और
प्रतिदिन लौह अयस्क के 2.5 से 3 रेकों का लदान करता है ।
भारतीय रेलों ने पूरे भारतीय रेल पर मालभाड़ा परिचालन सूचना प्रणाली के
कंप्यूटरीकरण की एक परियोजना बनाई है । इस परियोजना का उद्देश्य बृहत् भारतीय रेल
पर चल रही मालवाही गाड़ियों के बारे में अपेक्षित सूचना को सरल और कारगर बनाना तथा
मालभाड़ा ग्राहकों को सही और सटीक सूचना उपलब्ध कराना है ।
जाड़े के मौसम में दपूरे की गाड़ियों में वृद्धि
आनेवाली सर्दियों में यात्रियों कि अतिरिक्त भीड़ की निकासी के लिए दक्षिण पूर्व
रेलवे ने 14 दिसंबर, 2007 से 2 फरवरी, 2008 तक की अवधि में 11 (ग्यारह) जोड़ी
महत्वपूर्ण मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच जोड़ते हुए उन्हें बढ़ाने का
विनिश्चय किया है ।
- 25
तद्नुसार निम्नलिखित गाड़ियों में वृद्धि की जाएगी -
गाड़ी सं. नाम अतिरिक्त कोच
2821/2822 हावड़ा-भुवनेश्वर धौली एक्सप्रेस एक द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान और
एक वाता. कुर्सीयान
2813/2814 हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस एक द्वितीय श्रेणी कुर्सी-यान
2867/2868 शालीमार-दीघा एक्सप्रेस एक द्वितीय श्रेणी कुर्सी-यान
2867 ए/2868 ए हावड़ा-दीघा एक्सप्रेस एक द्वितीय श्रेणी कुर्सी-यान
2835/2836 हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस एक शयन श्रेणी
2873/2874 हटिया-दिल्ली झारखंड स्वर्ण-जयंती एक्सप्रेस वाया बरका एक शयन श्रेणी
2817/2818 हटिया-दिल्ली झारखंड स्वर्ण-जयंती एक्सप्रेस वाया गोमो एक शयन श्रेणी
8609/8610 रांची-एलटीटी एक्सप्रेस एक शयन श्रेणी
2021/2022 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस एक द्वितीय श्रेणी कुर्सी-यान
2021 ए/2022 ए हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस
रविवार को एक द्वितीय श्रेणी कुर्सी-यान
2889/2890 टाटा-यशवंतपुर एक्सप्रेस एक शयन श्रेणी
C:\My Documents\All File\c.doc/SK/27.12.07
- 26 -
इस परियोजना के चरण-। में द.पू.रेलवे के सभी माल लदान गोदामों और साइडिंगों (69
स्थान) में कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया है और उनके संबंधित नियंत्रणों से
केन्द्रीकृत संयोजकता स्थापित की गई है। चरण-।। में द.पू.रेलवे ने रिपोर्ट तैयार
करना और अपने ग्राहकों को मालगाड़ियों की आवाजाही से संबंधित सूचना भेजने का कार्य
शुरू किया है ताकि वे बेहतर ढंग से लदाई और उतराई का कार्य संभाल सकें। चरण-।।। में
द.पू.रेलवे ने 32 स्थानों (चक्रधरपुर मंडल में 14, आद्रा में 10, खड़गपुर
कंप्यूटरीकृत मंडल में 6 और रांची मंडल में 2) पर कंप्यूटरों पर रेलवे रसीद तैयार
करने का काम शुरू किया है। द.पू.रेलवे दिसम्बर,2007 के अंत तक अन्य 12 स्थानों पर
रेलवे रसीद तैयार करना शुरू करेगी और शेष स्थानों पर 2008 में यह काम पूरा किया
जाएगा।
इस प्रणाली का उद्देश्य :-
1. पीआरएस की तरह समूचे भारतीय रेल पर एकीकृत मालभाड़ा का डाटाबेस उपलब्ध कराना।
2. मालभाड़ा ग्राहकों को समय पर सूचना देना ताकि वे न्यूनतम लागत (मशीन और मजदूर)
पर लदाई और उतराई का कार्य सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कर सकें।
3. मालभाड़ा ग्राहकों को उनके रेक और पारवहन समय (रेक का ट्रेकिंग) के बारे में
सूचना देना।
4. स्वयं रेलवे द्वारा उक्त सूचना का उपयोग करना ताकि मालभाड़ा परिचालन सरल बनाया
जा सके और साइडिंगों या मार्गों में ठहराव में कमी लाई जा सके।
5. अधिक राजस्व पैदा करके रेलों का थ्रू पुट और आउटपुट बढ़ाना।
एक अनोखा सार्वजनिक जागरुकता अभियान

दक्षिण पूर्व रेलवे ने मोबाइल प्रयोक्ताओं को व्यक्तिश: संदेश भेजते हुए समपार पर सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए एक अनोखा जागरुकता अभियान शुरु किया है। यह संदे